ASP.NET MVC - .NET Framework Part-5 Controllers folder

 Controllers फ़ोल्डर

MVC एप्लिकेशन के सभी कंट्रोलर Controllers फ़ोल्डर के अंदर बनाये जाते हैं। हालांकि सभी कंट्रोलर्स को एक ही Controllers फ़ोल्डर के अंदर रखना ज़रूरी नहीं है, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि MVC कन्वेंशन पर आधारित डिज़ाइन पैटर्न है अतः डेवलपर को इसके कन्वेंशन को फ़ॉलो करना चाहिए। 

MVC कन्वेंशन के अनुसार, सभी कंट्रोलर्स Controllers फ़ोल्डर के अंदर रखे जाते हैं और इसी तरह सभी मॉडल्स Models फ़ोल्डर के अंदर रखे जाते हैं।

यूज़र-डिफ़ाइंड कंट्रोलर जैसे HomeController एक खास तरह की क्लास होती है जो Controller क्लास से derive होती है। कंट्रोलर का नाम 'Controller' सफ़िक्स के साथ रखना ज़रूरी है। उदाहरण के लिए, Home कंट्रोलर को HomeController लिखा जाएगा।

जब यूज़र HTTP रिक्वेस्ट भेजता है, तो कंट्रोलर रिक्वेस्ट को देखता है और तय करता है कि व्यू पेज पर दिखाने के लिए किस मॉडल (यानी डेटा) की ज़रूरत है और डेटा दिखाने के लिए किस व्यू पेज का इस्तेमाल किया जाएगा। व्यू पेज पर डेटा कैसे दिखाया जाएगा, यह व्यू तय करता है।

जब एप्लिकेशन बनाने के लिए MVC एप्लिकेशन टेम्पलेट चुना जाता है, तो डिफ़ॉल्ट रूप से Controllers फ़ोल्डर के अंदर HomeController और AdminController कंट्रोलर्स बने हुए मिलते हैं। HomeController के अंदर Index एक्शन मेथड मिलता है। इसके अलावा अन्य मेथड जैसे About, Contact भी होता है।

using System.Web.Mvc;
namespace WebApplication.Controllers
{
    public class HomeController : Controller
    {
        public ActionResult Index()
        {
            return View();
        }
    }
}

NextASP.NET MVC - .NET Framework Part-6 Action methods and its attributes

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Web Fundamental Concepts in Hindi for Beginners - FAQs about Cookies with their Answers

Understanding Content-Type Header in Web Technology

How to Use Dependency Injection (DI) with Abstract Classes in ASP.NET Core